फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Tue, 03 Oct 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोनबरसा मोड़ के पास मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक मरणासन्न हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तीनों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बलरामपुर के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के भड़वाजोत चमरूपुर निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उनका बेटा आकाश यादव ( 20) इसी गांव के रहने वाले अपने साथी विवेक यादव (20) और गांव के ही अमरेश यादव (20) के साथ मंगलवार सुबह किसी काम से बाइक से गोंडा शहर गया था। देर शाम तीनों घर लौट रहे थे। वह तीनों कोतवाली देहात क्षेत्र के सोनबरसा मोड़ के पास पहुंचे थे तभी धानेपुर की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तीनों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली देहात के निरीक्षक अपराध शशिकांत यादव ने बताया कि युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में सिर में गहरी चोट लगने और अधिक रक्तस्राव होने की वजह से तीनों युवकों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें