फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में तीन महिलाओं ने किया चोटी कटने का दावा

Thu, 10 Aug 2017 10:25 PM IST
बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के मित्तूडीह पीड़िता गायत्री का हो रहा इलाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में तीन और महिलाओं ने चोटी कटने का दावा किया है। इसके बाद डिप्रेशन होने पर परिजनों ने महिलाओं को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया है। पुलिस भी मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।       
विज्ञापन


रेहरा बाजार थाना क्षेत्र गजपुर ग्रंट के मजरे मित्तूडीह निवासी अशोक ने गुरुवार को बताया कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी गायत्री की रात में सोते समय चोटी कट गई। बेहोशी की हालत में गायत्री को तत्काल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने गायत्री पर डिप्रेशन होने की आशंका जताई है।

उतरौला कोतवाली क्षेत्र के धुसवा बाजार में रिश्तेदार के यहां आई 16 वर्षीय नूरशमां ने भी सोते समय चोटी कटने का दावा किया है। नूरशमां को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं तुलसीपुर थाना क्षेत्र के हरैया तिराहा निवासी मोहम्मद आलम ने बताया कि उनकी पत्नी जैनब बेटी शबनम के साथ घर बराम्दे में सो रही थी। सुबह उठने पर पत्नी की चोटी कटी हुई पाई गई। जैनब को सीएचसी तुलसीपुर के चिकित्सक को दिखाया गया। चोटी कटने की घटना को डॉक्टर ने साइको की आशंका जताई है। चौकी इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि चोटी कटने की घटना को लेकर जांच शुरु कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें