फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ी लापरवाही, चौकी प्रभारी समेत तीन निलम्बित

विज्ञापन
विज्ञापन
रगड़गंज (गोंडा)। लखीमपुर खीरी से मंगुरा बाजार में गन्ना की छिलाई करने आये एक मजदूर युवक को बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मजदूर के अन्य साथियों को जान से मारने का प्रयास किया गया। मामले में उमरी बेगमगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर निवासी मजदूर धर्मपाल पुत्र रामलाल ने थाना उमरी बेगमगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कई मजदूरों के साथ मंगुरा बाजार निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह के यहां गन्ना छिलाई के लिए आये थे और इन्हीं के यहां रहकर गन्ना छिलाई का काम करते थे। बुधवार शाम अपने मजदूर साथी पंकज, गंगाराम, संतोष व धनीराम के साथ राशन लेने के लिए गए थे।
जहां पर जमालुद्दीन गांव के रहने वाले विनय कुमार व रत्नेश कुमार और मनीष मौर्यामिल गए और उनके यहां मजदूरी करने को कहा, जब मजदूर पंकज ने तीन दिन बाद मजदूरी करने की बात कही तो आरोपियों ने पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी और मजदूरों को फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर ने बताया कि चौकी प्रभारी रूदल बहादुर सिंह, कांस्टेबल अमन यादव व पंकज रात गश्त पर निकले थे, इसके बावजूद मजदूर की क्षेत्र में हत्या हो गई। इसमें तीनों पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इसलिए तीनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें