फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान बनाओ...मैकडावल या बबली लाईम की चुस्की लगाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। धौरहरा गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए अंग्रेजी व देशी शराब बांट रहे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब बांटते समय तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना तरबगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज के उप निरीक्षक बब्बन सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। तभी सूचना मिली कि क्षेत्र के धौरहरा गांव में कुछ लोग ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट लेने के लिए मतदाताओं को शराब बांट रहें हैं। उपनिरीक्षक ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो बाइक से तीन लोग मतदाताओं को शराब बांट रहे थे।
जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम सोनू तिवारी, आलोक वर्मा व काशीराम जायसवाल बताया। तीनों के पास से 25 पौव्वा अंग्रेजी, 35 पौव्वा देशी शराब बरामद हुई। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना तरबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस ने एक दुकान से दो प्लास्टिक थैले में बीयर की 24 केन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने बीयर बेचने के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर शनिवार की शाम को थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।
तभी सूचना मिली कि ग्राम पचई पुरवा में एक दुकान पर बीयर बिक रही है। इसी सूचना पर वहां पहुंचकर बीयर की 24 केन बरामद हुई। मौके पर बीयर बेचते एक एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम विनोद कुमार कनौजिया निवासी बसंतपुर, मुरावन पुरवा बताया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें