गोंडा। मदरसा आधुनिकीकरण योजना में विभागीय अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिले के पांच मदरसोें का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें से तीन मदरसे बंद पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस भेजी गई है।
मदरसों में पठन-पाठन की जांच के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने सोमवार को नवाबगंज क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो मदरसों में पठन-पाठन ठीक पाया गया, जबकि तीन मदरसे बंद मिले। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि मदरसा उस्मानिया पब्लिक स्कूल शाहपुर, मदरसा बाकेरुल उलूम शाहपुर, मदरसा गुलशने मदीना, चकशिवरहा में मदरसे मौके पर बंद मिले। अधिकारी ने मदरसा संचालकों से जब जवाब तलब किया है। अधिकारी ने बताया कि शाम तीन बजे तक मदरसा खुला होना चाहिए। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।