गोंडा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़तीं छात्राएं।
गोंडा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय 20वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोंडा की बालिकाओं का दबदबा रहा। लंबी कूद में बहराइच के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। इतना ही नहीं प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय में सबसे अधिक बलरामपुर के खिलाड़ियों ने स्थान बनाया है। वहीं, आकांक्षी जिला श्रावस्ती के खिलाडियों ने पहले दिन का मुकाबल रोमांचक कर दिया है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय ने बताया कि चारों जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल आनंदकर पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव संजय सिंह मौजूद रहे।