फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख लोगों ने योग कर रोग भगाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
गोंडा के हाउसिंग कालोनी में योग करती उपनिबंधक सुधा यादव। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने कोरोना नियमों का ध्यान रखते हुए अपने घरों में योग किया। सोमवार को जिले के करीब तीन लाख लोगों ने अपने घरों में योग कर रोग भगाने का संकल्प लिया। कोरोना संक्रमण काल में योग दिवस पर सामूहिक कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जा सका बल्कि लोगों ने अपने-अपने घरों में योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह के अगुवाई में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें आईजी समेत योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी, योग प्रशिक्षक अनिल भट्ट, प्रवीण कुमार आदि ने योगाभ्यास किया।
योग के दौरान आईजी ने कहा कि योग जीवन जीने का मार्ग है। आज भारतीयों से अधिक विदेशियों ने योग को अपनाया है। इसे हर उम्र के लोगों को सीखना चाहिए खासकर नई उम्र के बच्चों को जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पूरे साल योग शिविर चलता है। इसमें कोई भी आकर योगाभ्यास कर सकता है। सदर तहसील की उप निबंधक सुधा यादव ने हाउसिंग कालोनी स्थित अपने आवास पर योगाभ्यास किया।
सुधा ने बताया कि नियमित योग करके तमाम बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। वजीरगंज के कोंडर में आयोजित योग शिविर में डॉ. स्वामी भगवदाचार्य के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। जिसमें तरबगंज के विधायक पुत्र मनोज पांडेय, श्याम मनोहर तिवारी , अवधेश सिंह, संजय सिंह, विपिन सिंह, रवि शंकर दूबे, आदि उपस्थित रहे।
मोतीगंज में थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ थाना परिसर में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगातार दो साल से अंतरराष्ट्रीय योग सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए करना पड़ रहा है।
बेलसर में संसार सिंह राठी ने तरबगंज में थाना प्रभारी संतोष कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ योग किया। योग के महत्व को बताते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जो नियमित योग करता है उसका शरीर, मन और आत्मा नियंत्रित व शांत रहती है ।
ग्रामीण विकास संस्था की ओर से समाजसेवी शिवकुमार मौर्या के अगुवाई में योगाभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक डॉ. देवेन्द्र कुमार, किशन मौर्य, अंकुर सिंह, राजकिशोर मौर्य, कमलजीत मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें