फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन निरीक्षक व 11 उपनिरीक्षकों का तबादला

Mon, 13 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। एसपी विनीत जायसवाल ने सोमवार को तीन निरीक्षक व 14 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

अपराध शाखा से निरीक्षक मनोज कुमार पाठक को मीडिया सेल का प्रभारी, पुलिस लाइन से शमशेर बहादुर सिंह को डीसीआरबी प्रभारी व निरीक्षक प्रियंका मिश्रा को एसजेपीयू प्रभारी बनाया गया है। उमरी बेगमगंज की नियांवा चौकी प्रभारी के अक्षय कुमार मिश्र को थाना धानेपुर, नवाबगंज के कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव को नियावां चौकी, मनकापुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश सिंह को कोल्हमपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। ढेमवाघाट चौकी प्रभारी बृजेश कुमार चौबे को महिला थाने में तैनाती दी गई है। महिला थाने से रमेश कुमार को ढेमवाघाट चौकी प्रभारी, न्यायालय चौकी प्रभारी विभव तिवारी को सद्भावना चौकी प्रभारी, नगर कोतवाली से विनोद चंद्र जायसवाल को न्यायालय चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से रविंद्र प्रसाद को वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमरीबेगमगंज, कौड़िया थाने से खुश मोहम्मद खां को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कौड़िया, धानेपुर से परशुराम सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मनकापुर व कटरा बाजार से अवधेश सिंह यादव को कोतवाली देहात में तैनात किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें