फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में जख्मी महिला की मौत

Mon, 13 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नकहा पुल के पास दो अक्तूबर को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कुमकुम तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कौड़िया के बसंतपुर निवासी साधू शरण तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी कुमकुम रिश्तेदार अभिषेक मिश्र के साथ बाइक से अयोध्या जा रही थी। नकहा पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर लग गई थी। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुमकुम की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें