फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में तीन उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान

Mon, 13 Feb 2017 11:32 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से जिले के अलग अलग विधान सभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ दिया है। विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन कर उम्मीदवार बनने वाले मनकापुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हनुमान प्रसाद, गोंडा सदर विधान सभा से निर्दल उम्मीदवार निर्मला तिवारी और मेहनौन विधान सभा सीट से निर्दल उम्मीदवार कुतुबुद्दीन ने अपना पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन


जिले में अब कुल 87 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोंडा सदर विधान सभा क्षेत्र के आरओ आईएएस अर्चना वर्मा ने बताया कि निर्दल उम्मीदवार निर्मला तिवारी ने अपना पर्चा उठा लिया है। जबकि मेहनौन विधान सभा क्षेत्र के आरओ  आरके सिंह ने बताया कि निर्दल उम्मीदवार कुतुबुद्दीन ने अपना पर्चा उठा लिया है।

वहीं मनकापुर विधान सभा क्षेत्र के आरओ पप्पू गुप्ता ने बताया कि  कांग्रेस के प्रत्याशी हनुमान प्रसाद ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब मेहनौन विधान सभा सीट के लिए 14 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा।
विज्ञापन


जबकि गोंडा सदर विधान सभा सीट पर 14,कटरा विधान सभा सीट पर 10,करनैलगंज में 14,तरबगंज में 10,मनकापुर में 10 व गौरा विधान सभा सीट पर 15 उम्मीदवारों में विधायकी के लिए महा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें