गोंडा। कैसरगंज संसदीय सीट से बसपा समेत तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा अरुणिमा पांडेय और नवी अहमद ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा भरा। बुधवार को सेक्टर-12 इंदिरानगर निवासी नरेंद्र पांडेय ने बतौर बसपा प्रत्याशी कैसरगंज से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया है। उनके साथ देवीपाटन के मंडल को-आर्डिनेटर राजकुमार कुरील व प्रदीप गौतम, जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया व जमीर खान मौजूद रहे। गोमतीनगर लखनऊ निवासी अरुणिमा पांडेय और बहराइच के रहने वाले नवी अहमद ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
बसपा के नरेंद्र करोड़पति, जैव प्रौद्योगिकी में परास्नातक सौरभ गोंडा। बहुजन समाज पार्टी से कैसरगंज प्रत्याशी नरेंद्र पांडेय जहां करोड़पति हैं, वहीं बसपा से गोंडा प्रत्याशी सौरभ कुमार मिश्र जैव प्रौद्योगिकी में परास्नातक की डिग्री हासिल कर रखी है। नरेंद्र पांडेय के जहां ट्रांसपोर्टर हैं। वहीं सौरभ प्राइवेट शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्नी बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जैव प्रौद्योगिकी में परास्नातक की डिग्री हासिल कर रही है। पहली बार बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनके पास करीब दस लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं नरेंद्र पांडेय ने लखनऊ के नेशनल इंटर कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई पूरी की है। उनके पास करीब तीन करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। बसपा की ओर से कैसरगंज सीट से नरेंद्र पांडेय और गोंडा लोकसभा क्षेत्र से सौरभ मिश्र चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।