फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मोबाइल टावर से बैटरी चोरी में तीन गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज। मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.20 लाख रुपये कीमत की आठ बैटरियां, तीन मोटरसाइकिल, पांच हजार रुपये नकद और चोरी के औजार बरामद हुए हैं। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि अल्लीपुर बनुआ स्थित टावर से 11 अक्तूबर की रात आठ लिथियम बैटरियां चोरी हुई थीं। टावर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार रात पुलिस टीम ने बनुआ बांध के पास से धुंधेपुरवा निवासी उत्कर्ष सिंह, अमित सिंह और सावन सिंह उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें