बेलसर। तरबगंज के गोपीपुर गांव निवासी देवीदीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 30 अक्तूबर को वह नए घर में ताला लगाकर पुराने घर चले गए थे। रविवार सुबह लौटे तो घर के पीछे की दीवार में सेंध लगी मिली। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। इन्वर्टर, बैटरी, एलसीडी, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर और दो टुल्लू पंप चोरी हो गया था। इसके अलावा संदूक में रखे 12 हजार रुपये नकद, नथुनी, पायल और साड़ियां भी गायब थीं। चावल, दाल, तेल समेत खाने-पीने का सामान भी चोरी हो गया। सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)