फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर

Tue, 03 Feb 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खरगूपुर नगर में सड़क किनारे पड़ी पाइप। - संवाद  
विज्ञापन
गोंडा। शुद्ध पेयजल के लिए सरकार के पास भरपूर बजट है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों को डर है कि कहीं उनके साथ भी इंदौर जैसी भयावह घटना न घट जाए। दरअसल, इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर में प्यास बुझाने के संसाधन वर्षों बाद अधूरे हैं। लोगों की शुद्ध पेयजल की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही है। ये हाल तब है जब करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। परियोजनाएं पूरी नहीं हुई। कई जगह तो पेयजल का संकट है तो पेट जनित बीमारियां भी हो रहीं हैं। अप्रैल तक प्रोजेक्ट पूरे होने के दावे किए जा रहे हैं।
वर्ष 2023 में अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 (अमृत 2.0) के तहत खरगूपुर, कटरा बाजार, परसपुर, नवाबगंज और मनकापुर नगर पंचायत में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए परियोजना को स्वीकृति मिली थी। इन कामों को 12 से 18 माह में पूरे किए जाने थे। अधिकारियों के मुताबिक, कटरा बाजार में ही पानी टंकी का काम शत-प्रतिशत पूरी हो सका है। टेस्टिंग के दावे किए जा रहे हैं। मनकापुर में 71, परसपुर में 30.10, नवाबगंज में 54 प्रतिशत काम हुआ है।
विज्ञापन

सीएचसी कटरा बाजार के डॉ. अरुण सिंह का कहना है कि गर्मी के दिनों में पानी के चलते लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें होती है। टाइफाइड, डायरिया व पेट जनित बीमारियों के मरीज आते हैं।
शुद्ध पेयजल के नहीं है पर्याप्त संसाधन
खरगूपुर। विगत 26 अक्तूबर 2023 को 11.63 करोड़ रुपये की लागत से खरगूपुर नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत पानी टंकी निर्माण की स्वीकृति मिली थी। कार्यदायी संस्था को अब तक 2.28 करोड़ रुपये बजट जारी किया जा चुका है। लगभग 55.50 प्रतिशत कार्य पूरे होने के दावे किए जा रहे हैं। काम ठीक न होने से दोबारा काम शुरू कराया गया। सूरज देव राज का कहना है कि दूसरे व तीसरे तीन घंटे- दो घंटे के लिए जलापूर्ति हो रही है। प्रतिदिन जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

पीना पड़ रहा दूषित पानी
कटरा बाजार। 28 जून 2023 को कटरा नगर पंचायत में जलापूर्ति के लिए 6.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। पानी टंकी का काम पूरे करने के दावे किए जा रहे हैं। मगर, अभी चचेरा, बाबूपुर, मझौवा और वीरपुर में जलापूर्ति नहीं शुरू हो पाई है। कार्यदायी संस्था को 5.19 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए जा चुके हैं। बाबूपुर निवासी जामवंत, ओम प्रकाश, राजित राम और अर्जुन ने बताया नल का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। पेट की तमाम समस्याएं हो रही है।

जल्द सभी को मिलेगा योजना का लाभ



कटरा बाजार में जलापूर्ति के लिए टेस्टिंग चल रही है। बाकी स्थानों पर जल्द ही परियोजनाएं पूरी की जाएंगी। अप्रैल से जलापूर्ति शुरू होगी। समय से जमीन व बजट के अभाव में कार्यों में देरी हुई है। जल्द ही सभी को योजना का लाभ मिलेगा। दूषित पानी की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि आती है तो जांच कराया जाएगा।



-आरके यादव, अधिशासी अभियंता, जलनिगम (नगरीय)
तुरंत शिकायत करें
यदि दूषित पानी की सप्लाई हो रही है तो तुरंत शिकायत करें। साथ ही डाॅक्टर को जरूर दिखाएं। डायरिया व पेट जनित बीमारियों का प्रमुख कारण दूषित पेयजल होता है। शुद्ध पेयजल से तमाम तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

-संतलाल पटेल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें