फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 18 Jan 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पसका में सरयू नदी के तट पर स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालु। - संवाद 
विज्ञापन
करनैलगंज/पसका। सरयू नदी के कटरा घाट पर मौनी अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। रविवार को सरयू तट स्थित कटरा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने मां सरयू की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर कटरा घाट पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन हुआ, जहां दूरदराज के श्रद्धालु शामिल हुए। मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मेले और घाट क्षेत्र में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की जगह-जगह तैनाती की गई। सरयू घाट पर मेला भी लगा, जिससे पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल बना रहा।
भगवान वाराह की जन्मस्थली सूकरखेत में सरयू नदी के त्रिमुहानी घाट पर माघ अमावस्या पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू की पवित्र जलधारा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अन्न दान, गो दान आदि के साथ ही सत्यनारायण व्रत कथा व भंडारा आदि किया। माघ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने स्नान-दान के बाद वाराह भगवान का दर्शन व परिक्रमा कर प्रसाद चढ़ाकर सुख-शांति की प्रार्थना की। मेले में जमकर खरीदारी की। सुबह घना कोहरा होने से श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य थी लेकिन धूप निकलते ही त्रिमुहानी घाट सहित मेले में भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें