फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

Fri, 13 Jun 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम नेहा शर्मा के साथ यूपी बोर्ड के टॉपर्स। -
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिले के टाॅपटेन मेधावियों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावी खिलखिला उठे। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। डीएम नेहा शर्मा ने मेधावियों से कहा कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
विज्ञापन

जिले के 500 इंटर कॉलेजों के हाईस्कूल के 93.81 और इंटरमीडिएट में 79.83 फीसदी विद्यार्थियों ने इस साल सफलता हासिल की। इसमें प्रथम 10 स्थान पर हाईस्कूल के 11 और इंटरमीडिएट के 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में गौरा विधायक प्रभात वर्मा, एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, बीएसए अतुल कुमार तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी, टॉमसन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवध शरण, मंडलीय खेल सचिव श्वेता मिश्रा, मेजर राजेश द्विवेदी समेत अन्य ने मेधावियों को 21 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिया।
डीएम नेहा शर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि कठिन परिश्रम करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर है। उन्होंने रश्मिरथी की पंक्तियां सुनकर बच्चों को प्रेरित किया। कहा कि जिस भी काम को करो, उसमें अपना 100 प्रतिशत लगा दो। मजबूत इरादों से विद्यार्थी अपना भविष्य लिख सकते हैं। ऐसे में लक्ष्य तय करने के साथ ही आगे बढ़ें।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कहा कि बोर्ड के लिहाज से जिला अति संवेदनशील श्रेणी में था। फिर भी जरूरी प्रयास का नतीजा सामने आया। इस दौरान जीआईसी के शिक्षक ऋषि शुक्ल, दिनेश वर्मा, दिवाकर मिश्र, राज कुमार यादव, सुनील कुमार, वसीम अहमद, रवि यादव और छात्र-छात्राओं के साथ ही तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

इन्हें मिला सम्मान

हाईस्कूल में जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले अनिमेष सिंह के साथ ही कोमल जायसवाल, शनि दूबे, सर्वेश कुमार चौरसिया, सदफ खान, आशुतोष शुक्ल, आदर्श कौशल, आराध्या मिश्रा, सरिता मौर्या, शुभी मिश्रा व गगन शुक्ल को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इंटरमीडिएट में कृपाशंकर पांडेय, सोनिका तिवारी, सिम्पी मौर्या, प्रियांशु श्रीवास्तव, आरती गुप्ता, हैप्पी मिश्र, शिवांशु गुप्ता, कार्तिकेय सिंह यादव, उन्नति सिंह, वर्तिका सिंह आदि मेधावियों को सम्मानित किया गया।

अमर उजाला ने भी किया सम्मान



जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अमर उजाला फाउंडेशन ने भी मेधावियों को सम्मानित किया। मेधावियों को मेडल, प्रमाणपत्र व किट प्रदान की गई। सम्मान पाकर मेधावियों का चेहरा खिल उठा। मेधावियों ने अमर उजाला काे धन्यवाद बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें