फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों को लूटने वाले चुनाव बाद जाएंगे जेल : केशव

Tue, 02 May 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के रामलीला मैदान में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का स्वागत करते पदाधिकारी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शहरी निकायों को लूटने वाले चुनाव बाद जेल जाएंगे। नगर पालिका और नगर पंचायतों में बहुत लोगों ने घालमेल किया है। उन लोगों पर राज्य सरकार की कड़ी निगाह है। नगरीय निकाय निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता समाप्त हो जाने दीजिए। जिन-जिन अध्यक्षों ने अफसरों के साथ मिलकर सरकारी धन की लूटपाट की है, उन्हें जेल की चक्की पीसनी पड़ेगी। प्रचार के आखिरी समय गोंडा पहुुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा- बागी हो या विरोधी सबको धूल चटा दीजिए।
विज्ञापन

गोंडा नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी रायचंदानी के समर्थन में मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। डिप्टी सीएम ने सवाल पूछते हुए कहा कि जब देश में भाजपा की लहर चल रही है, तो नगर पालिका में कमल खिलाने में देरी क्यों? कहा कि मुझे पता चला है कि कुछ लोगों के विश्वासघात के कारण पं. अटल बिहारी वाजपेयी व नानाजी देखमुख की धरती की मुख्यालय सीट पर 23 साल से कमल नहीं खिल पाया है। इस बार बगावत करने वाले हों या किसी दूसरी पार्टी का एजेंट बनकर भाजपा को नुकसान पहुंचाने वाले, इन्हें धूल चटाकर दसों निकाय सीटों पर कमल खिला दो।
कहा कि आप लक्ष्मी को जिताकर अपना फर्ज अदा करें, हम दिल्ली व प्रदेश का खजाना खोलकर गोंडा का नक्शा बदल देंगे। 23 साल से नगर पालिका को लूटने वाले भ्रष्टाचारियों का ठिकाना चुनाव बाद जेल में होगा। सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को शरण देते आ रहे थे। भाजपा ने उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम किया है। साल 2017 में सपा को ऐसा लगता था कि मतगणना होते ही अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन जनता ने उनके अहंकार को चकनाचूर कर दिया। गोंडा के लोग 13 मई के बाद विकास की असली पिक्चर देखेंगे।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने जिन निकाय क्षेत्रों में कार्यक्रम किया है, वहां-वहां कमल जरूर खिला है। मैं गोंडा की धरती पर निकाय चुनाव के प्रथम चरण की अंतिम जनसभा को संबोधित कर रहा हूं। पूरा विश्वास है कि 11 अप्रैल को कमल की सवारी कर लक्ष्मी विजयी होंगी। उन्होंने सभी दसों निकाय क्षेत्रों में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। जनसभा के दौरान मंच पर सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, राजेश रायचंदानी, आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें