फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वालों को भेजा जाए जेल

Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलाए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। प्रतियां जलाने वालों को जेल भेजने और धर्मग्रंथ पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भारत सर्वधर्म संभाव का देश है। हमारी संस्कृति सभी धर्मों के महापुरुषों व ग्रंथों का सम्मान करने की रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम हम सभी के आराध्य हैं। भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करना व श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलाए जाना संकीर्ण मानसिकता का द्योतक है। इस कृत्य से समस्त देशवासियों को गहरा ठेस पहुंचा है। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राजबहादुर यादव, विनय कुमार मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, अवधेश पाल सिंह सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें