फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दादी से अभिषेक ने की थी बात, चार फरवरी को आने का किया था वादा

Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन

बलरामपुर। सिपाही अभिषेक की मौत को लेकर हर कोई स्तब्ध है। वजहें कईं हैं। अगर वह माइग्रेन से ग्रसित था तो हर माह पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की होने वाली जांच में परीक्षण क्यों नहीं किया गया। उन्होंने सोमवार की रात दादी से बात की थी और चार फरवरी को छुट्टी लेकर आने की बात कही थी।
विनयखंड गोमतीनगर लखनऊ निवासी मनेश्वर यादव के तीन बेटों में अभिषेक सबसे छोटे थे। विनय यादव व विशाल यादव उनसे बड़े हैं। घटना की सूचना पर संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे पिता चाचा महेश यादव, प्रदीप यादव और बड़े भाई विनय का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़े भाई ने बताया कि अभिषेक को माइग्रेन की बीमारी थी। इलाज लखनऊ में चल रहा था। पिता ने बताया कि सोमवार को उन्होंने घर पर फोन कर कहा था कि तबीयत ठीक नहीं है, खाना खाने का मन नहीं कर रहा है। रात करीब आठ बजे उन्होंने दादी से भी बात की थी। कहा था कि चार फरवरी को छुट्टी लेकर घर आउंगा।
विज्ञापन

परिवार को थीं उम्मीदें
बड़े भाई विनय यादव ने बताया कि अभिषेक कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (एसएससी सीजीएल) परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वे एमए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। पिछले साल कंप्यूटर की ओ लेवल परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पढ़ाई में वे काफी तेज थे। परिवार को उनसे बहुत उम्मीदें थीं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम की कराई गई वीडियोग्राफी
एसपी आवास पर तैनात संतरी की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने हर बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। पुलिस लाइन के पास स्थित जिस किराये के मकान में रह रहे थे, उसकी तलाशी ली गई है। मौके से इलाज से संबंधित कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें