फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप लगाने वाले आज जवाब दें, वरना मुंह न दिखाएं : करण भूषण

Mon, 03 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सांसद करण भूषण सिंह।
विज्ञापन
गोंडा। महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है। बेटे व कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब उनके पिता पर आरोप लगे थे, तब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें रेपिस्ट, चोर कहने के साथ जला देना चाहिए जैसी अमर्यादित टिप्पणियां कर पहलवानों के धरने में शामिल हुए थे। करण भूषण ने कहा कि ऐसे लोग आज देश और समाज को जवाब दें, अन्यथा कहीं मुंह न दिखाएं।
विज्ञापन

सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि उनके पिता का बरी होना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था, सत्य और पूरे देश की जीत है। उन्होंने इसे सनातनी समाज, मेहनती पहलवानों, नौजवानों और देवीपाटन मंडल की जीत बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिना किसी तथ्य के आरोप लगाए, उनके बारे में अब कुछ कहना भी उचित नहीं है।
कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को शुरू से ही न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। अदालत के फैसले में समय जरूर लगा, लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई। उन्होंने कहा कि आज का दिन नेता जी और उनके समर्थकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। समर्थकों में अपार उत्साह है और उन्हें विश्वास है कि बृजभूषण शरण सिंह की राजनीतिक वापसी भी पहले की तरह मजबूत होगी। देवीपाटन मंडल ही नहीं, पूरे प्रदेश की जनता उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन



सत्य की हुई जीत
न्यायालय के फैसले ने साबित कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। पूर्व सांसद पर लगाए गए आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित थे, आज अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।
अकबाल बहादुर तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा के लोग ही फंसाना चाहते थे
न्यायालय के निर्णय का स्वागत है। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया है। पूर्व सांसद को बदनाम करने की कोशिश भाजपा के अंदरूनी राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा थी और अंततः न्यायालय ने उनके साथ न्याय किया।
अरशद हुसैन, जिलाध्यक्ष सपा
न्यायालय के निर्णय का सम्मान
न्यायालय के फैसले का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अदालत ने जो निर्णय दिया है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए। पूर्व सांसद को न्याय मिला है।
राम बरन मौर्य, जिलाध्यक्ष बसपा
फैसले का सम्मान
महिला पहलवानों के विवाद को लेकर आए कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं। पूर्व सांसद को कोर्ट ने न्याय दिया है। हर व्यक्ति को न्यायालय के आदेश पर भरोसा करना चाहिए।
विज्ञापन

शिवकुमार दूबे, प्रवक्ता कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें