फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंटर में इस बार घट गया सफलता का प्रतिशत

Sat, 26 Apr 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गत वर्ष के मुकाबले घट गया है। बीते साल इंटर के परीक्षा परिणाम में जिले को प्रदेश में 15वीं रैंक मिली थी, इस बार यह घटकर 56वें स्थान तक पहुंच गई। शिक्षा विभाग के अधिकारी इसके कारणों की पड़ताल की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में जिले में इंटर के कुल 40,878 परीक्षार्थी थे। इसमें से 35,466 ने सफलता हासिल की थी। सफलता का प्रतिशत 87.25 था। इस बार कुल 45,788 परीक्षार्थियों में से 43,174 ने परीक्षा दी। इसमें से 34,465 ने सफलता हासिल की है। इस बार परिणाम का प्रतिशत 79.83 है। पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या घटने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी कारणों की पड़ताल करने की बात कह रहे हैं।
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र का कहना है कि बोर्ड से स्कूल वार परिणाम आने के बाद आकलन किया जाएगा।

पिछली बार मेरिट में था गोंडा का जलवा
बीते वर्ष यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में प्रदेश स्तर की मेरिट में गोंडा का जलवा था। उस वक्त हाईस्कूल में छठे, नौवें और दसवें स्थान पर तथा इंटर में 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं रैंक पर कब्जा जमाकर 14 होनहारों ने अपनी पकड़ मजबूत की थी। इस बार प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान बना पाने से गोंडा के परीक्षार्थी चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें