फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दीपोत्सव पर सरयू तट पर रहेगा सुरक्षा का घेरा, ड्रोन से होगी निगरानी

Wed, 15 Oct 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अयोध्या की सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश देते थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर नए सिरे से कार्ययोजना तैयार की है। सरयू नदी के तट व पुल पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। नदी के इस पार ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। साथ ही पुल पर दो प्लाटून सशस्त्र पीएसी की तैनाती की जाएगी। एक प्लाटून फ्लड पीएसी को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के बीच जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि नवाबगंज थाना अयोध्या जिले से सटा हुआ है। इसी रास्ते से बहराइच, बलरामपुर व गोंडा के लोग अयोध्या जाते हैं। दीपोत्सव को लेकर सुरक्षा के लिहाज से एक एएसपी, सीओ, छह इंस्पेक्टर, 150 आरक्षी व 30 महिला सिपाही की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही 18 अक्तूबर से पुराने सरयू पुल पर यातायात डायवर्ट करने की भी तैयारी है ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके साथ ही स्थानीय थाने की पु़लिस को विशेष निगरानी बरतने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।


अयोध्या के लिए चलेंगी 10 नई बसें, 33 बसों का बढ़ेगा फेरा
भगवान राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव पर सनातन संस्कृति की अनूठी झलक देखने के लिए जिले से बड़ी संख्या में लोग जाएंगे। दीपोत्सव में जिले के स्वयंसेवक भाग लेंगे। रोडवेज के एआरएम कपिलदेव ने बताया कि वर्तमान समय में प्रतिदिन अयोध्या के लिए 33 बसों का एक फेरा लगता है। 17 अक्तूबर से यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों फेरे बढ़ाए जाएंगे। दो या तीन फेरे लगाए जा सकते हैं। 10 नई बसें चलाई जाएंगी। यदि भीड़ अधिक हुई तो नई बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। रोडवेज बस स्टॉप पर यात्रियों के बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई गई है। पूछताछ केंद्र पर कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें