फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अंकुर गिरि हत्याकांड की हो न्यायिक जांच

Wed, 25 Nov 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वाराणसी के छात्र अंकुर गिरि हत्याकांड की न्यायिक जांच और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर बुधवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

मांगपत्र में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश, धानेपुर गैस एजेंसी से 20 किलोमीटर दूर स्थानांतरित किए गए चार हजार से अधिक कनेक्शन वापस लेने और लंबित वृद्धावस्था पेंशन जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा धान खरीद केंद्र खोलने, गन्ने का मूल्य 750 रुपये प्रति क्विंटल तय करने, तौल केंद्रों पर घटतौली रोकने और आपूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग उठाई गई। इस मौके पर सीताराम वर्मा, राजीव कुमार, कृष्ण नारायण वर्मा, सदानंद गिरि, मुस्ताक अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें