फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: होर्डिंग मामले में छाई रही खामोशी, हाईकमान के आदेश का इंतजार

Wed, 08 Apr 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लगाई गईं विवादित होर्डिंग के मामले में बुधवार को खामोशी छाई रही। सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाईकमान के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर विवादित होर्डिंग नजर आई थीं। इसमें एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ धुरंधर सीएम लिखा था तो पूर्व सीएम अखिलेश यादव की फोटो के साथ ल्यारी राज लिखा गया था। होर्डिंग और पोस्टर में यूथ अगेंस्ट माफिया के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महामंत्री अभिनव तिवारी व जिला प्रभारी सक्षम सिंह की फोटो लगी थी। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए होर्डिंग को फाड़ दिया था। साथ ही नगर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन का कहना है कि जो कृत्य किया गया था उसका पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। अब आगे भी इस तरह होगा तो धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा। उधर, नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें