फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 10 तक मौका

Sat, 02 Aug 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। किसी भी बोर्ड से 60 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल पास करने वाले विद्यार्थी मनकापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मानविकी वर्ग से कक्षा 11 की रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए 10 अगस्त तक आवेदन करना होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय या gonda.nic.in से एडमिशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म जमा करना होगा। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रधानाचार्य एसबी यादव ने बताया कि सीबीएसई के उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें