विश्नोहरपुर (गोंडा)। नवाबगंज के इंदरपुर अंबरपुर निवासी साहबदीन (32) का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उनके गले में लोअर से ही फंदा लगा था। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। साहबदीन तीन भाइयों में छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह मंझले भाई विनोद के साथ रहकर मजदूरी करके गुजारा करते थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद वह कुछ देर में लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। वह रात में घर नहीं लौटे। शनिवार सुबह नौशहरा गांव निवासी गंगाराम मौर्य ने साहबदीन का शव पेड़ पर फंदे से लटका देख परिजनों को जानकारी दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पुल के पास से नशे की सामग्री, नमकीन के पैकेट व चप्पल मिली है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि साहबदीन देर रात शराब के नशे में घर पहुंचे थे। कहासुनी होने पर वह घर से चले गए और अपने ही लोअर से फंदा लगाकर जान दे दी। (संवाद)