फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 20 घंटे से नहीं आई बिजली, 18 हजार उपभोक्ता प्रभावित

Sun, 29 Jun 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। बिजली उपकेंद्र आर्यनगर में शनिवार देर रात 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की अर्थिंग जल जाने से क्षेत्र के 18 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता 20 घंटे से अंधेरे में हैं। इसकी सूचना जेई अनिरुद्ध प्रसाद सिंह ने विभागीय अधिकारियों को दी। क्षेत्र में रात करीब 11 बजे बूंदाबांदी के साथ भारी बारिश हुई। जिसके चलते बिजली उपकेंद्र आर्यनगर पर लगे 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की अर्थिंग जल गई। इससे क्षेत्र के 18 हजार से अधिक उपभोक्ता के घरों की बिजली गुल हो गई। कस्बा आर्यनगर, कोचवा, गोपालबाग, कौड़िया बाजार सहित सभी फीडरों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। इसकी सूचना अवर अभियंता अनिरुद्ध प्रसाद सिंह व एसडीओ बृजेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों को दी। अवर अभियंता ने बताया कि रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें