फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार से टक्कर में बाइक सवार किसान की मौत, बेटा घायल

Sun, 29 Jun 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। मसकनवा चौरी सिकंदरपुर मार्ग पर फुटहिया बाजार के पास रविवार शाम बाइक व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी किसान नेबूलाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उनके पुत्र अरविंद भारती उर्फ गोविंद (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। अरविंद को छपिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नेबूलाल की मौत से पत्नी दुरपता, बेटियां लालमती, ऊषा, मनीषा व काव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। छपिया थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि नेबूलाल ने हेलमेट नहीं पहना था। इस वजह से सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पुत्र बदलू की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें