फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। चोरी की योजना बना रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर दूसरा अपराधी फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार रात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, आरक्षी शशांक यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, मंगला यादव ने रात्रि गश्त के दौरान रनियापुर के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा तो उसे रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में शातिर अपराधी के पास एक अदद सब्बल, लोहे की सरिया व एक अदद देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसके विरुद्ध चोरी की योजना, अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें