फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खड़ौवा गांव में सवा तीन लाख की चोरी

Sat, 07 Feb 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खड़ौवा गांव में चोरी के खुली पड़ी आलमारी। - संवाद 
विज्ञापन
टिकरी। नवाबगंज के खड़ौवा गांव में शनिवार भोर खिड़की की सिटकनी तोड़कर घर में घुसे चोरों ने 20 हजार रुपये नकदी व सोने-चांदी के तीन लाख के जेवर पार कर दिए। गांव निवासी जगदीश बरनवाल ने बताया कि वह परिवार के साथ अपनी भांजी की शादी में बस्ती गए थे। घर में उनके चाचा झुरई और चाची बिंदू मौजूद थीं। रविवार को चाचा की बेटी की शादी है। इसके चलते घर में रिश्तेदार भी आए हैं। जगदीश के मुताबिक भोर में चाचा-चाची गांव के देव स्थान पर पूजन करने गए। तभी खिड़की की सिटकनी तोड़कर घर में घुसे चोर 20 हजार रुपये नकदी, सोने का लाॅकेट, कील, मंगलसूत्र, चांदी के सिक्के, सात जोड़ी पायल व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें