नवाबगंज के महंगूपुर में मंदिर में चोरी के बाद जांच करती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण
गोंडा। महंगूपुर गांव में हनुमान मंदिर, सम्मय माता व ब्रह्म बाबा के स्थान से रविवार रात घंटा, पूजा के बर्तन व पुजारी के कपड़े चोरी हो गए। सोमवार सुबह जब लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो जानकारी हुई।
हनुमान मंदिर के पुजारी झब्बर मिश्र ने बताया गर्भगृह के बगल में बने कमरे से पूजा के बर्तन, उनके कपड़े, सम्मय माता के स्थान से पूजन का सामान व ब्रह्म बाबा के स्थान से घंटा चोरी हुआ है। पुजारी के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब दस हजार रुपये है। चोरी की सूचना पर यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया घंटा चोरी होने की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)