फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बांके के प्रहार से युवक की हालत नाजुक

Tue, 05 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। बरौली के बाबा मठ में सोमवार को मामूली कहासुनी में एक युवक पर बांके से हमला कर दिया गया। युवक को मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि गांव के ही बाबूलाल, लौटन, लवकुश और सोनू ने लामबंद होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर का टिनशेड तोड़ दिया और लाठी-डंडों से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनके पुत्र अनिल, बहू सीमा और नातिन प्रिंसी को बेरहमी से पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। अनिल के सिर पर बांके से जानलेवा प्रहार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। अनिल को सीएचसी बेलसर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि वादिनी की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें