फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुंबई में कमाने गए युवक ने किन्नर से रचाई शादी

Tue, 01 Aug 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मोतीगंज क्षेत्र के भमैचा गांव का युवक रोजगार के सिलसिले में मुंबई गया था। वहां एक किन्नर पर उसका दिल आ गया। युवक ने किन्नर से प्रेम का इजहार कर दिया। फिर दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तीन दिन पहले किन्नर भमैचा गांव पहुंचा तो युवक ने उसे भगा दिया। किन्नर ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र प्रांत के शिवानगर गोडकी रोड निवासी किन्नर उस्मानी उर्फ चांदनी शेख ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि भमैचा गांव निवासी हरिओम शुक्ल ने मुंबई में उससे शादी की थी और पत्नी की तरह रख रहा था। तीन दिन पहले जब वह हरिओम के गांव भमैचा आया तो उसने गाली देकर घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किन्नर उस्मानी उर्फ चांदनी की तहरीर पर हरिओम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर, किन्नर से प्रेम प्रसंग और शादी का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें