फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने छत के हुक से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शीशामऊ गांव में शुक्रवार को एक युवक ने अपने कमरे में छत में लगे हुक के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने गांव के ही रहने वाले दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मामले में युवक के पिता ने कोतवाली करनैलगंज में आरोपी दो लोगों के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के शीशामऊ गांव के रहने वाले राम गोपाल शुक्ला का पुत्र हरिकृष्ण शुक्ला 25 ने शुक्रवार की सुबह अपने घर की छत में लगे हुक से फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है।
जिसमें उसने लिखा है कि पिताजी, हो सके तो माफ कर देना, पानी सिर से ऊपर हो गया है। फोन पर गांव के कुछ लोगों ने बहुत उल्टी-सीधी बातें कही है जो मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही है।
विज्ञापन

आप सभी को मेरा प्रणाम। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। सुसाइड नोट के आधार पर हरिकृष्ण के पिता रामगोपाल ने अपने गांव के ही रहने वाले नीरज मिश्रा व पंडित उर्फ नवल किशोर के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें