फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से फिसला युवक, दोनों पैर कटे

Thu, 22 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन में चढ़ रहा युवक फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। नगर के बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सुशासन एक्सप्रेस काफी विलंब से दिन में करीब 3:45 बजे पर पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन जब चलने लगी तो ग्राम भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती निवासी राज कुमार (26) दौड़कर चढ़ने लगा। चढ़ते समय पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए।

आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर नयन सिंह परिमाल ने बताया कि युवक को घायलावस्था में इलाज के लिए जिला मेेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। घायल युवक के चचेरे भाई कृपा राम ने बताया कि वह गांव के ही ननकऊ, दिनेश व नायक के साथ दिल्ली मजदूरी करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें