फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लिवर फेल होने से हुई थी युवक की मौत

Wed, 08 Apr 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शव को घर तक ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं मिली थी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। इस मामले की जांच सीएमएस की ओर से कराई गई। बताया गया कि लिवर फेल होने से युवक की मौत हुई है। लापरवाही का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के बनवरिया के मजरा बढ़ईनपुरवा निवासी विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि उनके भतीजे मनीष की शनिवार को तबीयत खराब हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की सलाह पर मनीष को भर्ती करा दिया गया। विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि रविवार को पूरे दिन कोई डॉक्टर देखने नहीं पहुंचे।
सिर्फ शाम को एक बार डॉक्टर आए जांच कराने की सलाह दी थी। सोमवार शाम को मनीष की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसी बीच मनीष की मौत हो गई। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी का कहना है कि लापरवाही का आरोप निराधार है। लिवर फेल होने के कारण मरीज की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें