फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कामगार को चोर समझ जमकर पीटा

Thu, 25 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

झंझरी में जयपुर से लौट रहे कामगार जगदंबा चौहान को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा। पुलिस ने समय पर पहुंचकर उन्हें बचाया और पूछताछ के बाद घर भेज दिया। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झंझरी। राजस्थान से घर लौट रहे देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुरवा के रहने वाले कामगार जगदंबा चौहान को बुधवार रात मुगलजोत ललहा गांव के लोगों ने चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंचे खोरहंसा चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह उन्हें ग्रामीणों से बचाकर चौकी पर ले गए। जगदंबा ने बताया कि वह जयपुर में एक कारखाने में कामगार हैं। उनकी बेटी वैष्णवी मनकापुर के हरनाटायर गांव स्थित अपने ननिहाल में है। उसी से मिलने के लिए घर आए थे। यहां से बेटी से मिलने जाना था, तभी रास्ते में ग्रामीणों ने चोर समझकर हमला कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि जगदंबा को पूछताछ के बाद घर भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें