गोंडा। सदर तहसील में मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। एक सप्ताह तक एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अदालतों के बहिष्कार का एलान करते हुए न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार शाम बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि उपजिलाधिकारी सदर के न्याय क्षेत्र में आने वाले शांतिभंग के मामलों का क्षेत्राधिकार किसी अन्य मजिस्ट्रेट को स्थानांतरित करने की मांग जिलाधिकारी से की गई है। अदालतों के बहिष्कार की निगरानी के लिए बार एसोसिएशन के वरिष्ठतम उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। (संवाद)