फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में घायल मजदूर ने दम तोड़ा

Fri, 20 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। सड़क हादसे में घायल मजदूर पप्पू (45) की इलाज के बाद घर लौटते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परसपुर के छितौनी डेहरास गांव निवासी पप्पू के भाई रामकुमार ने बताया कि 13 नवंबर को वह अपने साढ़ू लल्लू निवासी कंडरू, परसपुर के साथ उमरी बेगमगंज में मजदूरी करने गए थे। वहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सरैंया नान्हू गांव स्थित यूनियन बैंक के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में पप्पू और लल्लू घायल हो गए थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर पप्पू को लखनऊ रेफर किया गया था।

बुधवार को वहां से लौटते समय रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पप्पू के दो बच्चे खुशबू और दीपक हैं। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें