फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिलाओं ने सोहर गाकर भगवान को लगाया काजल

Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
झूलेलाल चौराहा पर आयोजित कृष्ण जन्म महोत्सव में सोहर गातीं महिलाएं। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोंडा। श्री झूलेलाल चौराहा बहराइच रोड स्थित श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव पंडाल में बुधवार रात छठी के अवसर पर महिलाओं ने सोहर गीत गाकर भगवान को काजल लगाया और बधाई गीत गाए। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगों और रचनात्मकता के जरिये अपनी कला का प्रदर्शन किया। शशि और खुशी संयुक्त रूप से प्रथम, दिव्या द्वितीय और मानवी तृतीय रहीं। अदिति, सेजल, राशि, साक्षी, नैना, मुस्कान, वैष्णवी और आराध्य समेत अन्य प्रतिभागियों को भी महोत्सव समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को मंच मिलने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत संयोजक राकेश वर्मा, दिवाकर सोमानी, भूपेंद्र आर्य, शिवकुमार सोनी, राजू मौर्य, रक्षा राम तिवारी समेत कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें