फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला ने पुलिस के सामने पी लिया कीटनाशक

Sun, 13 Jul 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट में रविवार को पट्टे की भूमि पर निर्माण रोकने के लिए सबरदेई (32) ने पुलिस के सामने कीटनाशक पी लिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। सबरदेई की जेठानी पुष्पा देवी का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनकी देवरानी सबरदेई की पट्टे की भूमि पर जबरन निर्माण करा रहे थे। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में विवादित भूमि पर शटरिंग लगाने लगे तो सबरदेई ने मना किया। मगर निर्माण रोकने के बजाय सबरदेई से अभद्रता की गई। इससे आहत होकर सवरदेई ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने आनन-फानन एबुलेंस बुलाकर सबरदेई को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह का कहना है कि कई महीने से दोनों पक्षों में पट्टे की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। राजस्व टीम की जांच में पता चला कि सबरदेई के नाम आवंटित भूमि का पट्टा निरस्त हो चुका है। अब राजबली पासवान के नाम भूमि का पट्टा है। शिकायत पर पुलिस व राजस्व टीम मौके पर गई थी। तभी दबाव बनाने के लिए सबरदेई ने कीटनाशक दवा पी लिया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती सबरदेई की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें