फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। गत 29 जनवरी को सरयू नहर में मिले अज्ञात व्यक्ति शव की पहचान करते हुए पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्यार में बाधा पड़ने पर पत्नी व प्रेमी द्वारा हत्या को अंजाम दिया गया। मुंबई से घर लौटते समय प्रेमी ने दवा देने के बहाने तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर प्रेमिका के पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। लाश को सरयू नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि ग्राम सोनपुर के पास सरयू नहर में 29 जनवरी 2023 को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद मुकदमा लिखकर विवेचना शुरु की गई। छानबीन के दौरान युवक की पहचान जिला सिद्घार्थनगर के बढ़नी निवासी जफर अली के रूप में हुई। वह काम के सिलसिले में मुंबई रहता था जबकि पत्नी नाजमा खातून तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी।
उन्होंने बताया कि ग्राम गदाखौवा निवासी मौलाना अशफाक बगल में ही किराए पर रहता था और दुआ ताबीज बनाने का काम करता था। झाड़फूंक के दौरान ही नाजमा और अशफाक के बीच प्रेम हो गया। इसी बीच जफर ने सिद्घार्थनगर में ही काम-काज शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

प्यार में बाधा न पड़े, इसके लिए दोनों ने उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई। गत 24 जनवरी को वह मुंबई से ट्रेन से घर आ रहा था। दोनों ने योजना बनाकर मोबाइल के जरिए उससे संपर्क किया। जफर को तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर ही दवा देने के बहाने 25 जनवरी की रात अशफाक ने उतार लिया। सूनसान जगह पर ले जाकर उसने जफर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सरयू नहर में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पुलिस दूसरे अभियुक्त उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें