फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रत्येक वार्ड में सफाई यूथ आईकाॅन का होगा चयन

Wed, 01 Feb 2023 07:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगरवासियों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निकायों में एक फरवरी से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत सुबह 10 बजे से सफाईकर्मी घरों से सूखा व गीला कचरा इकट्ठा करेंगे। प्रत्येक वार्ड में सफाई यूथ आईकॉन का चयन किया जाएगा, जो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका व नगर पंचायतों में बेहतर साफ-सफाई व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जाएगा। तीन चरणों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का अभियान चलेगा।
पहला चरण एक फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। दूसरे चरण का अभियान 16 फरवरी से तीन मार्च तक चलाया जाएगा। वहीं, तीसरे चरण का अभियान चार मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छता को लेकर निबंध व क्विज प्रतियोगिता के साथ कई गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका व नगर पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं को सफाई ब्रांड एंबेस्डर अथवा यूथ आईकाॅन के रूप में चयनित किया जाएगा। वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें