फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मौसम का रुख बदला, बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता

Sun, 15 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर में मक्के के खेत में भरा बारिश का पानी, खेत में पड़ी सरसों और फसल समेटते किसान। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मौसम के करवट बदलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। किसान सरसों की फसल काटकर खेतों में सुखा रहे थे। मौसम खराब होते ही वह फसल समेटने में जुट गए। सुबह धूल भरी आंधी व हल्की बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

पसका संवाद के अनुसार रविवार सुबह अचानक बदले मौसम व बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। सरसों की पकी फसल बारिश से सबसे अधिक प्रभावित होगी। रविवार सुबह अचानक मौसम के करवट बदलने से खेत में सरसों की पकी फसल के नुकसान होने का अंदेशा बना है। त्योरासी के बिहारी पुरवा निवासी छविराज ने बताया कि 12 बीघा सरसों की फसल लगी है, जिसमें शनिवार को छह बीघा सरसों की फसल की मड़ाई कराए थे। छह बीघा सरसों की कटी फसल खेत में पड़ी है, जिसे इकट्ठा कर रविवार को मड़ाई करानी थी लेकिन बारिश ने सारा काम बिगाड़ दिया। वहीं, गलिबहा निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पांच बीघा पीली सरसों की फसल खेत में कटी पड़ी है। रविवार को मड़ाई करानी थी लेकिन अचानक बारिश से खेत में पड़ी सरसों भीग गई है।



सतर्क रहें किसान

जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। अभी इस तरह की बारिश नहीं हुई है, जिससे फसलों को नुकसान हो। फिर भी किसानों को सतर्क रहना चाहिए।

परसपुर में मक्के के खेत में भरा बारिश का पानी, खेत में पड़ी सरसों और फसल समेटते किसान। - संवाद

परसपुर में मक्के के खेत में भरा बारिश का पानी, खेत में पड़ी सरसों और फसल समेटते किसान। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें