फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रिश्वत लेकर वारंटी को छोड़ा, दर्जीकुआं चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Tue, 10 Mar 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गैर जमानती वारंटी को पकड़ने के बाद 15 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में दर्जीकुआं चौकी प्रभारी सुनील पाल को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि रविवार रात एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत को शिकायत मिली कि देहात कोतवाली के दौलतपुर निवासी गुलाम हैदर के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी था। आरोप है कि सुनील पाल उसे पकड़कर दर्जीकुआं चौकी लाए और 15 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ दिया। हालांकि रिश्वत की शिकायत के बाद चौकी प्रभारी ने गुलाम हैदर को रुपये वापस कर दिए। सोमवार सुबह गुलाम हैदर का एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह चौकी प्रभारी पर आरोप लगाता नजर आया। इसके बाद चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं, देहात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र यादव को भी एक शिकायत पर लाइन हाजिर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें