फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े

Tue, 17 Nov 2015 11:47 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले में हथगोला, तमंचा, रिवॉल्वर, तलवार से हमला करने व पथराव का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरैया के बसंतपुर निवासी अब्दुल सलाम तथा इब्राहिम ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। अब्दुल सलाम ने कहा है कि उनका पुत्र शहंशाह अपने साथियों के साथ ग्राम प्रधान पद का चुनाव प्रचार करने जा रहा था।

रास्ते में इब्राहिम के घर के लोगों ने हथगोला, रिवॉल्वर व धारदार हथियार से शहंशाह व उनके साथियों पर हमला कर दिया। इससे शहंशाह, मुसद्दिक व बबलू घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुसद्दिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, विपक्षी इब्राहिम ने थाने में तहरीर देकर कहा कि अब्दुल सलाम से पुरानी रंजिश के साथ-साथ ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश है। अब्दुल सलाम के परिवारीजन ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ना चाहते है।

इब्राहिम का कहना है कि उसने भी ग्राम प्रधान के लिए अपने घर की महिला सदस्य के नाम से परचा खरीदा है। इसी बात से विपक्षी नाराज हैं और मंगलवार सुबह शहंशाह व उनके साथी हथगोला, रिवॉल्वर, बंदूक व धारदार हथियार से लैस होकर घर आए और हमला कर दिया।

घटना में इब्राहिम, अब्दुल मुजीब व मतलूब अहमद घायल हुए है। गांव वालों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
थानाध्यक्ष हरैया अजय यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों में तनाव देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


बसंतपुर में हुई मारपीट में शामिल अब्दुल सलाम सपा के जिला सचिव तथा निवर्तमान तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शफीक अहमद का भाई है।

शफीक का भी आरोप है कि इब्राहिम व उनके परिवारीजनों ने चुनावी रंजिश के तहत पूरी तैयारी के साथ उनके परिवारीजनों पर हमला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें