फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार दिन बाद लगा ट्रांसफार्मर चार्ज होते ही फुंका

Sat, 19 Sep 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के रामापुर में लाइन सही करते बिजली कर्मी। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
परसपुर/दुबहा बाजार। परसपुर के आंटा बकवा गांव में चार दिन बाद लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार शाम चार्ज होते ही फुंक गया। इससे करीब 550 की आबादी फिर अंधेरे में है। ग्रामीण लल्लू, कलाम, तौहीद, कल्लू और बबलू ने बताया कि सोमवार को ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ग्रामीणों ने क्षमता बढ़ाने की मांग की। जेई विद्यासागर ने बताया कि जिला मुख्यालय से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन



उधर कटरा बाजार के रामापुर में बृहस्पतिवार सुबह आंधी-पानी में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से कस्बे समेत आसपास के क्षेत्रों की आपूर्ति ठप है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक संदीप पांडेय ने बताया कि बिजली न होने से लेनदेन प्रभावित रहा। किराना व्यवसायी मुरारी शुक्ल के अनुसार दूध समेत जरूरी सामान के लिए भी लोगों को परेशानी हुई। जेई सुशील कश्यप ने बताया कि तीन खंभे टूटे हैं। उन्हें बदलकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

दुबहा बाजार पूर्वी में बिजली गिरने से खराब हुआ ट्रांसफार्मर दूसरे दिन भी नहीं बदला गया। उपभोक्ता जोगिंदर, रामदेव गुप्त, पवन गुप्त, रामविलास सोनकर और ननके सोनी ने बताया कि आपूर्ति बंद है। जेई अर्जुन पाल ने बताया कि दूसरे ट्रांसफार्मर की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन



सूचना के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर
बालपुर। परसा गोड़री गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंका है। इससे करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। उमस और गर्मी में पेयजल, मोबाइल चार्जिंग समेत घरेलू काम प्रभावित हैं। गांव निवासी नंदकिशोर ओझा ने बताया कि जेई को तीन दिन पहले लिखित सूचना दी गई थी, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जेई अनुराग मौर्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं।


बगदर फीडर पर आठ घंटे बाधित रही बिजली
मसकनवा। विद्युत उपकेंद्र के बगदर फीडर पर ब्रेकडाउन से रात दो बजे से आपूर्ति बाधित रही। गड़हा, खजुरी, महमूदपुर, नगरा, वीरपुर और शेखापुर समेत कई गांव प्रभावित रहे। ग्रामीण धर्मेंद्र, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार, राजेश और जगदंबा ने बताया कि गर्मी में पंखे बंद रहे। एसडीओ अंशुल कुमार ने बताया कि लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे तक आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें