फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता को मिस का खिताब

Thu, 25 Feb 2016 11:58 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाडीह मे चल रहा एमएलके महाविद्यालय का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो गया। शिविर में प्रदर्शन के आधार पर श्वेता तिवारी को मिस एनएसएस एवं ज्ञानेश प्रताप सिंह को मिस्टर एनएसएस का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


शिविर के समापन समारोह में एनएसएस के स्वयं सेवकों को पुरस्कार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व सचिव आजाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अनुशासित जीवन के साथ-साथ सेवा भाव से कार्य करने की भावना विकसित करता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिविर के दौरान स्वयं सेवकों के सेवा कार्यों की सराहना की।

एनएसएस प्रभारी डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी ने प्रतिभागी स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. डीके मौर्य, डॉ. आलोक, डॉ. आरके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें