फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रहे तीन मेडिकल स्टोर सील

Thu, 26 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल परीक्षण करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा चौराहे पर एसडीएम अनिल कुमार मिश्र, सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन राय, औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, राजूप्रसाद श्रीवास्तव एवं एसआई रामदरश यादव की संयुक्त टीम ने गुरुवार को छापेमारी की तीन मेडिकल स्टोर सील कर दिए।
विज्ञापन


यहां अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे थे। यही नहीं झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा अवैध तरीके से अस्पताल चलाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान टीम दिनेश मिश्र, राजू राजपूत एवं संजय के मेडिकल स्टोर पर पहुंची, जहां दुकानें बंद मिलीं।

पूछताछ करने पर पता चला कि दुकानें संचालित हो रही हैं। कुछ ही देर पहले सभी दुकानदार शटर बंद कर भाग गए हैं, जिस पर तीनों दुकानें सील कर दी गई हैं। वहीं, झोलाछाप डॉक्टर धनकुमार यादव की दुकान खुली मिली, लेकिन वह दुकान से भाग निकला। जिस पर उनकी दुकान पर मिले समस्त सामान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा प्रदेश स्तर पर इसकी शिकायत की गई थी। एसडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि अब झोलाछाप डॉक्टरों व अवैध रूप से संचालित हो रहीं दवा की दुकानों पर अभियान चलाकर छापेमारी की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें