फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में लगी आग, दो लाख का सामान जला

Mon, 09 Nov 2015 12:24 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जमुवरिया गांव स्थित सम्मय माता मंदिर में रविवार सुबह आग लगने से करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 
विज्ञापन


गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जमुवरिया गांव स्थित सम्मय माता मंदिर में सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई।

 मंदिर के पुजारी बाबा पुजारीदास ने बताया कि हादसे में मां दुर्गा व साईं की प्रतिमाएं, धार्मिक पुस्तकें, 100 कंबल, 21 हजार रुपये का हार, राशन, बर्तन व लाउडस्पीकर सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया।

गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई। ग्रामीणों ने डीएम से क्षति का शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल लाल बहादुर सोनी ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें